Home छतरपुर सनातन धर्म की रक्षा के लिए हो रहा शतचण्डी महायज्ञ

सनातन धर्म की रक्षा के लिए हो रहा शतचण्डी महायज्ञ

6
0
Jeevan Ayurveda

29 अप्रैल तक देंगे आहूतियां, शाम को कथा और रात को हो रही रामलीला
छतरपुर। जिला मुख्यालय से जुड़े ग्राम हमा की सिद्ध पीठ काली माता मंदिर में इस समय विशाल धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। 21 अप्रैल को कलश यात्रा गणेश पूजन और मण्डप प्रवेश के साथ शतचण्डी नवकुण्डीय महायज्ञ प्रारंभ हुआ। 29 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ भण्डारा आयोजित किया जा रहा है। दिन में कथा का रसपान करने के बाद रात्रि में ओरछा धाम से आयी भव्य रामलीला का मंचन देखने का अवसर प्राप्त हो रहा है। काली माता मंदिर के पुजारी ने बताया कि राजस्थान से आए यज्ञाचार्य आचार्य राहुल तिवारी, वृंदावन के 12 विद्वान ब्राह्मणों की उपस्थिति में आहूतियां दी जा रही हैं। सुबह साढ़े 7 बजे से 1 बजे तक पूजन एवं यज्ञ आहूतियां दी जाती हैं तो वहीं शाम 4 बजे से 8 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कराई जाती है। आसपास के बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी इस धार्मिक आयोजन का लाभ ले रहे हैं। रात 8 बजे से ओरछा की प्रसिद्ध रामलीला के कलाकार विभिन्न लीलाओं का मंचन कर सबका मन मोह रहे हैं। अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here