Home छतरपुर मवेशी को बचाने में टकरायीं दो बाईकें, शिक्षक सहित दो घायल

मवेशी को बचाने में टकरायीं दो बाईकें, शिक्षक सहित दो घायल

7
0
Jeevan Ayurveda

चंदला। एक शिक्षक बीएलओ की मीटिंग में शामिल होने मोटर साईकिल से लवकुशनगर जा रहे थे। सिद्ध स्थल भोले बाबा के पास अचानक बाईक के सामने मवेशी आ गए जिन्हें बचाने के दौरान सामने से आ रही बाईक से टक्कर हो गयी। इस टक्कर में शिक्षक सहित सामने वाली बाईक सवार भी घायल हो गए। दोनों घायलों को चंदला लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जानकारी के बताया गया कि गौरिहार अनुविभाग अंतर्गत ग्राम बसराही निवासी शिक्षक विंदा अनुरागी बीएलओ का दायित्व संभालते हैं। चूंकि गुरूवार से चुनावी पर्व शुरू हो रहा है। लोकसभा निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य हेतु लवकुशनगर में एसडीएम को बीएलओ मीटिंग लेनी थी। शिक्षक विन्दा अनुरागी इसी मीटिंग में हिस्सा लेने मोटर साईकिल से लवकुशनगर आ रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वे भोले बाबा मंदिर के पास पहुंचे तभी गुधौरा निवासी लोटन साहू की बाईक से उस वक्त टक्कर हो गयी जब सामने मवेशियों को बचा रहे थे। हादसे में शिक्षक विन्दा अनुरागी ओर लोटन साहू घायल हुए हैं। एंबुलेंस की मदद से दोनों को चंदला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here