Home छतरपुर रक्तदान कर जियो और जीने दो का दिया संदेश

रक्तदान कर जियो और जीने दो का दिया संदेश

11
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रविवार को जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर एक नौजवान ने रक्तदान किया। जैन धर्म जियो और जीने दो का संदेश देता है। रक्तदान से जीवनदान मिलता है इसलिए युवक के रक्तदान से जियो और जीने दो का संदेश स्पष्ट हो रहा है। रक्तबीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि बैंक अधिकारी अनुज जैन ने अपने रेयर ब्लड ग्रुप का रक्तदान कर जिला अस्पताल में भर्ती बिजावर निवासी पुष्पा देवी एवं उनके नवजात की जान बचाई है। महावीर जयंती के पावन अवसर पर जियो और जीने दो के संदेश को प्रसारित करते हुए बैंक अधिकारी श्री जैन ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है की महावीर स्वामी की जयंती पर किसी की जान बचाने के लिए उसका खून का कतरा काम में आ गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here