Home छतरपुर सेेवानिवृत्त हुए प्रो. पीके पटैरिया

सेेवानिवृत्त हुए प्रो. पीके पटैरिया

9
0
Jeevan Ayurveda

 छतरपुर। महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव एवं प्राध्यापक डॉ. पीके पटैरिया अपनी 42 वर्ष की शासकीय सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। छत्रसाल महाविद्यालय महाराजपुर में उन्हें सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। 1982 से सेवाकाल में आए डॉ. पीके पटैरिया जिले के प्रख्यात प्राध्यापक रहे। उन्होंने महाराजा कॉलेज स्टेडियम विकास आदि में योगदान दिया है। विदाई समारोह में प्राचार्य बीएम द्विवेदी, जनभागीदारी अध्यक्ष नीरज भार्गव, सहा. कुलसचिव हर्षित ताम्रकार, विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, आरके पाण्डेय, ओपी अरजरिया, प्रति कुलपति डीपी शुक्ला, सेवानिवृत्त प्राध्यापक आरसी पाठक के साथ विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे। क्रीड़ा परिषद की ओर से अरविंद महलोनिया, प्रो. एसके छारी, बीपी सिंह गौर ने भी शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर डॉ. पटैरिया को सम्मानित किया। डॉ. पीके पटैरिया ने कहा कि हमने कभी डरकर नौकरी नहीं की, हमेशा विकास के साथ नियमानुसार कार्य किया। 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here