
और टीवी के जाने-माने हास्य कलाकार योगेश तिवारी उर्फ हप्पू सिंह दरोगा 23 अप्रैल को बागेश्वर धाम की पावन नगरी में आ रहे हैं। वे श्री हनुमान जन्म महोत्सव के अवसर पर यहां आने वाले धर्म प्रेमियों को अपनी रसभरी बुंदेली वाणी से आनंदित करेंगे। वही प्रख्यात कवियत्री अनामिका जैन अंबर भी 23 अप्रैल को बागेश्वर धाम पधार रही है। राष्ट्र प्रेम और सनातन धर्म से ओत-प्रोत कविताओं को अनामिका जैन अंबर की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा। श्री हनुमान जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर जहां एक और धर्म लाभ मिलेगा वहीं दूसरी ओर हंसी और ठहाकों का भी माहौल देखने को मिलेगा।








