
एमसीबीयू में स्वीप अभियान से जगा रहे मतदान की अलख
1छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में लोकसभा निर्वाचन के महापर्व को सफल बनाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार तथा कुलपति प्रो शुभा तिवारी एवं कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल के मार्गदर्शन में स्वीप अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत शनिवार को आलेख भवन के अंग्रेजी विभाग में स्वीप कार्यक्रम-2024 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान संपन्न हुआ। इस अभियान में विद्यार्थियों द्वारा मतदान का महत्व विषय पर निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से सहभागिता की गई। निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम स्थान पर सूर्या बाजपेई, द्वितीय स्थान राधा प्रजापति एवं तृतीय स्थान पर कपूरी प्रजापति तथा आरती प्रजापति रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम प्रांशु गुप्ता, द्वितीय स्थान राधा प्रजापति, तृतीय स्थान पर आरती प्रजापति तथा विपक्ष में प्रथम स्थान पर ओजस्वी गुप्ता, द्वितीय स्थान ओजस्व गुप्ता, तृतीय स्थान सूर्या बाजपेई रहे। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.कमलेश चौरसिया, डॉ. आनंद कुमार पांडेय, डॉ.निकिता यादव, डॉ. गुरुओम मनु द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग से डॉ. दुगावती सिंह भी उपस्थित रही।








