Home छतरपुर हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक फर्नीचर कारखाने में काम करने वाला युवक गत रोज कुएं में गिरकर बुरी तरह घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए महाराजपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं महाराजपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरु की है। महाराजपुर निवासी धर्म चौरसिया ने बताया कि कस्बे का रहने वाला सुरेंद्र पिता दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 39 वर्ष लंबे समय से उसके फर्नीचर कारखाने में काम करता था। शुक्रवार की शाम करी पौने 7 बजे कारखाने के पास मौजूद कुंए के पास सुरेन्द्र फिसल गया और सूखे कुंए में गिरकर घायल हो गया। जैसे ही धर्म चौरसिया को यह जानकारी मिली, वैसे ही वह सुरेन्द्र को बाहर निकलवाकर महाराजपुर के अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त सुरेन्द्र के चाचा ठाकुरदास विश्वकर्मा और जीजा हरिशंकर विश्वकर्मा भी मौके पर मौजूद था। शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here