Home छतरपुर प्रशासन की संवेदनशीलता सेे फिर एक परिवार में खुशियां आईं

प्रशासन की संवेदनशीलता सेे फिर एक परिवार में खुशियां आईं

Jeevan Ayurveda

शुभम को मात्र 10 दिन में मिली पटवारी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति
छतरपुर। प्रदेश भर में छतरपुर जिला प्रशासन अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण करने में उदाहरण बनकर उभरा है। जहाँ नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों की राह से अनुकंपा नियुक्ति की उम्मीद लगाए चेहरों पर खुशियां बिखर रहीं हैं। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में अनुकंपा नियुक्ति के आवेदकों को बिना किसी परेशानी के आसानी से नियुक्तियां मिल रहीं है। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया को बहुत ही आसान किया गया है जिससे आवेदकों को बहुत ही कम समय में अनुकंपा नियुक्ति मिल रही है। इसी का उदाहरण है बुधवार को शुभम तिवारी पिता स्व. रामनारायण तिवारी को पटवारी के पद पर तहसील राजनगर अंतर्गत रिक्त पद (अनारक्षित) पर अनुकंपा नियुक्ति मिली। शुभम ने बताया कि विभाग द्वारा नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया मात्र 10 दिन में पूरी की गई और कलेक्टर श्री जी.आर. द्वारा अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। नियुक्ति पाकर पूरे परिवार में खुशियों का माहौल है। शुभम ने शासन प्रशासन की संवेदनाओं के प्रति खुशी जाहिर की और बिना किसी परेशानी के नियुक्ति मिलने पर धन्यवाद दिया है। कलेक्टर श्री जी.आर. ने कलेक्ट्रेट छतरपुर में शुभम को अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आमजनों के हित को ध्यान में रखते हुए ईमानदारी और पूरी लगन से अच्छा कार्य करें। इस दौरान एसएलआर आदित्य सौनकिया उपस्थित रहे। कलेक्टर ने आवेदक से नियुक्ति मिलने पर पूछा की नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान किसी के भी द्वारा पैसे की मांग तो नहीं की गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री जी.आर. द्वारा अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को आसान बनाने और कम समय में प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते 28 आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति मिल चुकी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here