Home छतरपुर मतदाताओं को जागरूक करने शिक्षकों ने निकाली रैली

मतदाताओं को जागरूक करने शिक्षकों ने निकाली रैली

6
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जीआर के निर्देशन में छतरपुर जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आज शुक्रवार के रोज जन शिक्षा केंद्र बालक चंदला के सभी शिक्षकों द्वारा पूरे नगर में रैली निकालकर मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में शिक्षक हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए नजर आए तो वहीं सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, अंकल आंटी मान जाओ वोट डालने जरूर जाओ, दिल्ली से भी आएंगे वोट डालकर जाएंगे, वहीं नए मतदाताओं को भी जागरूक किया गया। वहीं पूरे नगर में रैली के बाद सभी शिक्षकों द्वारा शपथ समारोह भी किया गया

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here