
बड़ामलहरा। बड़ामलहरा अनुभाग के बमनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरेठी के टपरिया खेरा निवासी बबलू पाल पिता बिठठा पाल 40 साल अपनी मौसी के यहां आमखेरा शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था जिसको अज्ञात वाहन ने करीब रात 8 बजे सेवार गुलाई के पास जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही बमनौरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे लेते हुए मौका पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल बड़ामलहरा लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर पुलिस अज्ञात वाहन एवं चालक की तलाश में जुट गई है।







