
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, चार दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया
छतरपुर। छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के गंगवाहा गांव की 18 वर्षीय नव विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसके जीजा ने महोबा रोड स्थित निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। हालत पर सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के समय उसकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक नवविवाहित महिला कविता पिता रामदरश रजक उम्र 18 वर्ष निवासी बहुआ जिला रीवा की रहने वाली है। एक साल पहले 2023 में उसकी शादी ग्राम चंदेहा रीवा निवासी संजय के साथ हुए थी। शादी के 1 महीने बाद वह अपने मायके पिता के घर ग्राम बहुती रीवा आई थी। तभी उसका जीजा दिनेश ओर उसका छोटा भाई राजेश उसे भगाकर जिला छतरपुर थाना बमीठा के गांव गंगवाहा लेकर आ गए। मायके और ससुराल पक्ष के पक्ष के द्वारा ढूंढने पर दो माह बाद पता चला कि बड़ी बहन ललिता के घर गंगवाहा में कविता रह रही है। उसके बाद पिता रामदरश ओर अन्य 4 लोग गंगवाहा कविता को लेने आए तो बड़ी बेटी का पति दिनेश,देवर राजेश,ससुर बरदानी,सास उषा ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की धमकी देकर कविता को भगा दिया।महिला की मौत 13 अप्रैल को हो गई थी महिला का जीजा अस्पताल में महिला की बॉडी को छोड़ कर घर चला गया था,लड़की के माता पिता को जानकारी नही दी थी, जिस कारण अस्पताल चौकी पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम नही कराया था,दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद पुलिस पंचनामा बनाकर महिला का पोस्टमार्टम कराएगी। कविता शिकायत करनी जब रीवा थाना गई। जहां पर पुलिस ने कहा जहां का मामला है वहां जाकर शिकायत करो। फिर कविता बमीठा थाने गई। लेकिन पुलिस ने भी शिकायत दर्ज नहीं की। 13 अप्रैल को महिला का तबियत खराब होने पर उसके जीजा ने महोबा रोड के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए शाम 5 बजे भर्ती किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल शाम 6 रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान रात 9 बजे मौत हो गई।परिजनों के न होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सकाअस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान लेने के लिए बहुत प्रयास किया लेकिन कोई भी मौके पर नहीं मिला जिसकी वजह से मृतक का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। बाद में बॉडी को मर्चुरी में रखवा दिया गया। कविता के पिता रामदरश रजक ने बताया कि मंगलवार की शाम 5 बजे उसे उसे बड़ी बेटी ललिता ने चोरी से फोन पर जानकारी दी की उसके ससुराल वालों ने उसकी छोटी बहन को जहर दे दिया हैं। जिससे उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद आज बुधवार की सुबह 7 बजे अपने घर रीवा से वे सभी छतरपुर आए हैं।









