
छतरपुर। रविवार को सुबह 11 बजे शहर के एक रेस्टोरेंट में कवयित्री श्रीमती संध्या मिश्रा दीपशिखा की प्रथम काव्य कृति कात्यायनी काव्य संग्रह का विमोचन वरिष्ठ कवि अभिराम पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा से हुआ। नीतेन्द्र सिंह परमार द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल से कात्यायनी मिश्रा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथियों में राघवेंद्र उदेनिया, अवनींद्र खरे, श्रीमती संध्या श्रीवास्तव सांझ, गणेश दुबे, कैलाश पटेल, रघुनाथ सिंह गौड़, सीता दुबे, अनीता शर्मा, संजीव कुमार मिश्रा, राकेश रिछारिया, संगीता रिछारिया, संजय खरे एवं कवि वृन्द समूह मौजूद रहे। अतिथियों को यथोचित उपहार एवं पुस्तक प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सारस्वत ने किया।








