Home छतरपुर माँ बगराजन के दरबार में हुई महाआरती, छप्पन भोग का लगा प्रसाद

माँ बगराजन के दरबार में हुई महाआरती, छप्पन भोग का लगा प्रसाद

9
0
Jeevan Ayurveda

महाराजपुर। नगर के मध्य में पहाड़ी पर विराजमान माँ बागराजन के दरबार में चैत्र नवरात्रि की सप्तमी को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत मां के दरबार में संगीतमय महाआरती हुई और छप्पन भोग का प्रसाद लगा। मंदिर के पुजारी उमाशंकर शर्मा पप्पू महाराज ने बताया मां बगराजन का यह मंदिर प्राचीन और चमत्कारिक है। नवरात्र के नौ दिनों में यहां प्रतिदिन हवन-पूजन होता है। वहीं नगर के लोग कन्या भोज भी करवाते हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष चैत्र नवरात्र की सप्तमी को भक्त छप्पन भोग का महाप्रसाद लगाकर मां की संगीतमय आरती करते हैं, उसी क्रम में इस वर्ष भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम में सायं 7 बजे से रात 10 बजे तक चला। आरती के उपरांत महाप्रसाद का वितरण हुआ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here