
ओमप्रकाश तिवारी की स्मृति में पत्रकार चौक पर जलाए दिए एवं गांधी आश्रम में पत्रकारों ने अपने साथी को यादकर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
छतरपुर। एनडीटीवी के पत्रकार रहे स्वर्गीय ओमप्रकाश तिवारी की 11वीं पुण्यतिथि पर पत्रकार साथियों ने उन्हें याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पत्रकारों ने अपने विचार रखे। वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि स्वर्गीय श्री तिवारी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते रहे हैं। यदि उन्हें निर्भीक पत्रकारिता का प्रहरी कहा जाए तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। स्थानीय गांधी आश्रम में पत्रकारों ने स्वर्गीय ओमप्रकाश तिवारी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन और पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य को याद किया। पत्रकारों ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि जिस समय संसाधनों का अभाव था उस दौरान स्वर्गीय श्री तिवारी ने अपने कठिन परिश्रम और पत्रकारिता के लिए समर्पित भाव के साथ काम किया, परिणाम स्वरूप उनका जिले की पत्रकारिता में एक प्रमुख स्थान बना। इस मौके पर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें बस स्टैंड पर स्थित पत्रकार चौक को सवारने, जिला मुख्यालय में प्रेस क्लब के लिए स्थान चयन करने तथा प्रेस क्लब को फिर से सक्रिय करने जैसे बिंदु शामिल है। स्वर्गीय श्री तिवारी के छोटे भाई अरविंद तिवारी ने उपस्थित पत्रकार साथियों का अपनी ओर से आभार व्यक्त किया। दिवंगत पत्रकार साथियों के नाम पर वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों आदि को सम्मानित करने पर भी विचार विमर्श हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता राकेश शुक्ला, सुरेंद्र अग्रवाल, हरि अग्रवाल, अजय दोसाज, अशोक नायडू, डॉ रविंद्र अरजरिया, लोकेश चौरसिया, प्रदीप सिंह, संतोष गंगेले, केशव शर्मा, जितेंद्र रिछारिया, राजेंद्र शर्मा, डॉ नारायण सिंह परमार, जितेंद्र रिछारिया, कमल अवस्थी, दिलीप सोनी, राधेश्याम सोनी, उन्नत पचौरी, शंकर लाल सोनी, समाजसेविका दमयंती पाणी, वसीम खान, रशीद खान, भरत शर्मा आशीष अवस्थी आनंद शंकर शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ओमप्रकाश तिवारी की स्मृति में पत्रकार चौक पर जलाए दिए
पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी की 11 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार शाम बस स्टैंड स्थित पत्रकार चौक पर दीपक जलाकर उन्हें याद किया गया।
इसके पहले आज सुबह गांधी स्मारक में श्री तिवारी की पुण्य तिथि पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए शाम को पत्रकार चौक पर उनकी स्मृति में दीपक जलाना तय किया था।
इस अवसर पर पत्रकार डॉ. अजय दोसाज, सुरेंद्र अग्रवाल, हरि प्रकाश अग्रवाल, रविंद्र अरजरिया, रामकिशोर अग्रवाल, अशोक नायडू, पप्पू गुप्ता, राजेश गलबली, मन्नू रैकवार, राजेश चौरसिया एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के शंकर सोनी, अधिवक्ता आनंद शर्मा, समाजसेवी भगवत शरण अग्रवाल, मंगल सिंह, जीतू पटवा सहित अनेक लोग मौजूद थे।








