Home छतरपुर फिर से चोरी करने बाजार पहुंची चोर महिलाएं

फिर से चोरी करने बाजार पहुंची चोर महिलाएं

8
0
Jeevan Ayurveda

लोगों ने पकड़कर कर दिया पुलिस के हवाले
चंदला। कुछ दिन पहले नगर की एक आभूषण दुकान में घुसकर हाथ साफ करने वाली महिलाएं कैमरे में कैद हो गई थीं। गुरूवार को जब वही महिलाएं पुन: बाजार में चोरी की नियत से पहुंची तो लोगों ने उन्हें पहचान लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले चंदला की निरंकार ज्वैलर्स नामक दुकान पर खरीदारी करने पहुंची तीन महिलाओं ने शातिराना अंदाज में कुछ आभूषण चोरी कर लिए थे और इसके बाद फरार हो गई थीं। चूंकि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, इसलिए महिलाओं की पहचान हो गई थी। गुरूवार को उन्हीं महिलाओं में से दो महिलाएं एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देने की नियत से बाजार में पहुंची तो लोगों ने उन्हें पहचान लिया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और महिलाओं को एक दुकान पर बैठाकर बातों में उलझा लिया। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान महिलाएं पुलिस के सामने हाथ जोड़कर थाने न ले जाने की मिन्नतें करतीं रहीं। उनका कहना था कि जल्द ही उनकी सगाई होने वाली है, यदि उन्हें थाने ले जाया गया तो उनकी सगाई टूट जाएगी। हालांकि पुलिस उन्हें थाने ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here