
पति-पत्नी और बच्चों सहित चार घायल
छतरपुर। गुरूवार की दोपहर बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम सीलौन में एक तेज रफ्तार कार ने बाईक को टक्कर मार दी, जिससे बाईक पर सवार पति-पत्नी और दो बच्चे घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को जप्त कर, कार्यवाही शुरु कर दी है। चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा की रहने वाली ज्योति पत्नी महेश सेन ने बताया कि गुरूवार को उसकी बहन की इंगेजमेंट थी। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपने पति महेश, 5 वर्षीय बेटी प्रियांशी और 2 वर्षीय पुत्र प्रिंस के साथ बाईक से अपने मायके ग्राम काबर जा रही थी। रास्ते में सीलौन के पास अस्पताल वाले मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी जिससे पूरा परिवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ज्योति ने बताया कि उसके हाथ और मुंह में चोट आई है जबकि उसके पति महेश की कमर में चोट आई है। दोनों बच्चों को मामूली चोटें हैं। वहां घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाईक को जप्त कर सीलौन चौकी में रखवाते हुए कार्यवाही शुरु कर दी है।








