Home छतरपुर सिद्धपीठ माँ काली देवी मंदिर में होगा नवकुण्डीय श्री शतचण्डी महायज्ञ

सिद्धपीठ माँ काली देवी मंदिर में होगा नवकुण्डीय श्री शतचण्डी महायज्ञ

6
0
Jeevan Ayurveda

21 से 29 अप्रैल तक होगा महायज्ञ, श्रीमद्भागवत और रामलीला
छतरपुर। विश्व शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर सिद्धपीठ माँ काली देवी मंदिर, हमा में 21 से 29 अप्रैल तक नवकुण्डीय श्री शतचण्डी महायज्ञ, श्रीमद्भागवत यज्ञ ज्ञान सप्ताह और रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं। वहीं भव्य यज्ञ शाला का निर्माण भी किया जा रहा है।
मंदिर के पुजारी पं. राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि 21 अप्रैल को विशाल कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का आगाज होगा, जो 29 अप्रैल को हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ समापन होगा। इसके साथ 22 अप्रैल से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से श्रीधाम वृंदावन के कथावाचक श्री गोविन्द कृष्ण गोस्वामी धर्मप्रेमियों को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन शाम को ओरछा के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। मंदिर के पुजारी पं. राजकुमार गोस्वामी ने समस्त धर्मप्रेमियों से इस भव्य आयोजन का सहभागी बनने की अपील की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here