Home छतरपुर युवक ने एक साथ खा लीं दो प्रकार की दवाएं

युवक ने एक साथ खा लीं दो प्रकार की दवाएं

12
0
Jeevan Ayurveda

लंबे उपचार के बाद भी नहीं बच सकी जान
छतरपुर। जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम पठारी में करीब 7 दिन पहले एक युवक ने दो प्रकार की दवाओं का एक साथ सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। युवक को पहले बिजावर के अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां निरंतर उपचार किए जाने के बावजूद युवक ने दम तोड़ दिया है। मंगलवार को जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पठारी के रहने वाले अभिषेक कुशवाहा उम्र 18 वर्ष ने 3 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 7 बजे एक साथ दो प्रकार की दवाओं का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन आनन-फानन में सुबह करीब 8 बजे अभिषेक को बिजावर के अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने के कारण सुबह लगभग 10 बजे उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। 3 से 8 अप्रैल तक लगातार अभिषेक का जिला अस्पताल में इलाज चला और इसके बाद 8-9 अप्रैल की दरम्यानी रात अभिषेक ने दमा तोड़ दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम किए जाने के बाद उपरांत अभिषेक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजन बारेलाल कुशवाहा ने बताया कि अभिषेक के पिता का करीब 10 वर्ष पूर्व हार्ट अटैक से हो चुका है, वह अपनी मां मल्लो बाई के साथ रहता था। घटना दिनांक को उसकी मां पानी भरने के लिए घर से बाहर गई हुई थी तभी अभिषेक ने दो प्रकार की दवाओं का एक साथ सेवन कर लिया और इसके बाद उक्त घटनाक्रम घटित हुआ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here