Home छतरपुर फोरलेन पर अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया तस्कर

फोरलेन पर अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया तस्कर

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने फोरलेन के सरानी ब्रिज के पास अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुए हैं, और वह इससे पहले भी चार आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है।थाना प्रभारी अरविंद दांगी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि फोरलेन के सरानी ब्रिज के पास एक संदिग्ध अवैध हथियार के साथ मौजूद है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर संदेही सुधीर पुत्र प्रमोद पांडेय निवासी लोधी कुइया अमानगंज मोहल्ला छतरपुर को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और कारतूस मिला। सुधीर के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।थाना प्रभारी ने बताया कि वह इससे पहले भी अवैध हथियार और मारपीट के अपराधों में शामिल रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here