Home छतरपुर किसान मंडी में बोली के माध्यम से बेचें अपनी

किसान मंडी में बोली के माध्यम से बेचें अपनी

Jeevan Ayurveda

मंडी सचिव ने की बिचौलियों से बचकर रहने की अपील
नौगांव। नगर के महोबा रोड पर स्थित ग्राम बिलहरी के पास नवीन कृषि उपज मंडी की वर्तमान सचिव ममता वर्मा के द्वारा किसानों से अपील की गई है कि किसान मंडी प्रांगण में हर रोज दोपहर 12 बजे से बोली लगाकर अपनी उपज को उचित दर पर बचें और बिचौलियों से बचकर रहें। दरअसल मंडी में फसल विक्रय की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकतर किसान अपनी फसलें नगर की दुकानों पर बेच रहे हैं, ऐसे में सचिव ममता वर्मा द्वारा किसानों के बीच विक्रय संबंधी जानकारी का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि किसानों को उचित लाभ मिल सके। किसान भागीरथ पटेल, कैलाश यादव, दीनदयाल अनुरागी, प्रहलाद यादव, हरिदास यादव आदि ने बताया कि छोटे व्यापारी गांव में जाकर किसानों से माल का सौदा कर रहे हैं, जिस कारण से किसान मंडी तक नहीं पहुंच रहे हैं और उन्हें उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। जो व्यापारी खरीददारी कर रहे हैं उन्में बिना लायसेंस वाले व्यापारी अधिक हैं। वहीं दूसरी ओर नगर के ईशानगर रोड, गर्रोली रोड, बेलाताल रोड, महोबा रोड, छतरपुर रोड और झांसी रोड पर दर्जनों स्थानों पर अवैध रूप से दुकानें खोलकर किसानों के साथ खरीद के नाम पर खुली लूट चल रही है। हालांकि मंडी सचिव ने अपील की है कि किसान अपनी उपज को मंडी प्रांगण में बेचें। उल्लेखनीय है कि करीब 10 वर्ष पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर को नवीन कृषि उपज मंडी की सौगात दी थी, जिसका निर्माण 4 वर्ष पहले ग्राम बिलहरी के समीप हो चुका है। मंडी निर्माण का उद्देश्य किसानों को शासन की योजना का लाभ दिलाना था लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में अभी तक इसका सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो सका। इस वर्ष मंडी सचिव द्वारा ठीक ढंग से क्रियान्वयन करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here