Home छतरपुर किराए के मकान में चल रहा था सट्टे का कारोबार

किराए के मकान में चल रहा था सट्टे का कारोबार

Jeevan Ayurveda

पुलिस ने दबिश देकर 5 सटोरियों को पकड़ा
नौगांव। नगर में चल रहे आईपीएल सट्टा की सूचना की सूचना मिलने के बाद बीती रात पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए 5 सटोरियों को दबोचने की कार्यवाही की है। सटोरियों के कब्जे से पुलिस ने 38 हजार रुपए की नगदी, 5 मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड सहित एक एलईडी टीवी जप्त की है। बताया गया है कि पकड़े गए सटोरिए एक किराए के भवन में अपना काला कारोबार संचालित कर रहे थे। नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशनि में अवैधानिक गतिविधियों की निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है, उसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर बीती रात नगर की वीरेन्द्र कालोनी में स्थित एक मकान से सुभाष राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पुतरया, नरेन्द्र यादव उम्र 49 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 2 संजय दाल मिल के पास नौगांव, रामकुमार पटैरिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम नैगुंवा, काशी राजपूत उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम नैगुंवा और अरुण उर्फ आनंद यादव उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 2 वीरेन्द्र कालोनी को सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया है। जप्त मोबाइलों की जांच करने पर सट्टा वेबसाईट लॉगिन पाई गईं। लिंक के संबंध में पूछताछ करने पर प्रदीप नायक उम्र 32 वर्ष निवासी नौगांव का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here