Home छतरपुर स्कूल वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

स्कूल वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

8
0
Jeevan Ayurveda

डेढ़ दर्जन स्कूली वाहनों पर हुई कार्यवाही, दी गई चेतावनी
छतरपुर। हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार की सुबह स्कूल वाहनों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की गई। करीब डेढ़ दर्जन स्कूली वाहनों के चालान काटकर स्कूल संचालकों और वाहन चालकों को चेतावनी दी गई है। यातायात प्रभारी वृहस्पति साकेत के नेतृत्व में सुबह के वक्त शहर के मुख्य मार्गों पर जा रहे स्कूली वाहनों की जांच की गई। ज्यादातर वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले, जिसके लिए वाहनों के चालान काटकर, चालकों और विद्यालय संचालकों को चेतावनी दी गई। यातायात प्रभारी ने चालकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की जान से खिलवाड़ न करें, वाहन की जितनी क्षमता है उतने ही बच्चों को बैठाएं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी जागरुक होने की अपील की है। संपूर्ण कार्यवाही में कुल 15 ऑटो और 3 टाटा मैजिक वाहनों के चालान काटे गए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here