Home छतरपुर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में घोषित किए गए परीक्षा परिणाम

सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में घोषित किए गए परीक्षा परिणाम

8
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजुराहो में गृह परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित दिनांक 4 अप्रैल 24 को सरस्वती शिशु मंदिर में गृह परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। मुख्य अतिथि परशुराम तिवारी समाजसेवी एवं अन्य अतिथियों में रामजी दुबे, बृजेश शुक्ला एवं प्राचार्य  प्रभात सिंह एवं तुलसीदास सोनी पत्रकार खजुराहो उपस्थित थे।  उच्चतर एवं माध्यमिक विभाग का परीक्षा परिणाम काशी प्रसाद शुक्ला, परीक्षा प्रमुख उच्चतर विभाग एवं प्राथमिक विभाग का परीक्षा परिणाम रामपाल तिवारी, परीक्षा प्रमुख प्राथमिक विभाग ने घोषित किया। कक्षा एकादश में प्रथम स्थान बहन आकृति विश्वकर्मा ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्राप्त किया। वहीं दूसरा स्थान अनिमेष सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्राप्त किया  एवं तृतीय स्थान सृष्टि दुबे ने प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा नवम में प्रथम स्थान रक्षा पटेल एवं द्वितीय स्थान मयंक अवस्थी ने प्राप्त किया। कक्षा सप्तम चतुर्थ तृतीय द्वितीय प्रथम अरुण प्रभात उदय में भैया-बहनों ने एक से एक स्थान प्राप्त कर अपना नाम रोशन किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय की आचार्य कांति जैन, सरोज शुक्ला, अर्चना सिंह अन्य स्टाफ उपस्थित रही। सरस्वती शिशु मंदिर खजुराहो में नवीन शैक्षणिक सत्र हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here