
फिर से मूल्यांकन कराने विश्वविद्यालय को सौंपा ज्ञापन
छतरपुर। शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में अध्यनरत एमएड छात्राध्यापकों के तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। परिणाम घोषित होते ही छात्राध्यापकों में असंतोष व्याप्त हो गया। करीब डेढ़ दर्जन छात्राध्यापकों ने परिणामों से असंतोष जताते हुए महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन देकर पुन: मूल्यांकन कराने की मांग की है। कुलसचिव को सौंप गए ज्ञापन में छात्राध्यापकों ने कहा कि 80 अंक के पूर्णांक में से 16 छात्रों को सिर्फ 27 अंक मिले हैं। वहीं चार परीक्षार्थियों को सिर्फ 10 अंक हासिल हुए हैं। छात्राध्यापकों का कहना है की प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में 75 से 90 फीसदी अंक प्राप्त हुए थे अचानक बेहद कम अंक दिए जाने से छात्राध्यापकों में रोष है।








