Home छतरपुर छत से नीचे गिरा युवक, टूट गए दोनों पैर

छत से नीचे गिरा युवक, टूट गए दोनों पैर

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम बगौता में एक युवक घर की छत से नीचे गिर गया, जिस कारण से उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। घायल अजय अहिरवार उम्र 31 वर्ष ने बताया कि वह सागर का रहने वाला है। बगौता निवासी विजय अहिरवार उसका दोस्त है, जिसके घर पर वह आया हुआ था। रविवार की दोपहर करीब 3 बजे वह घर की छत पर ईंटें उठा रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से जमीन पर जा गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण अजय के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। अजय को उसके दोस्त ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here