
छतरपुर। सटई थाना क्षेत्र में फेरी लगाकर बर्तन बेचने के लिए बाईक से जा रहे दो युवक एक गाय से टकराकर घायल हो गए। घायलों को उनके अन्य साथियों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल सादाब खान उम्र 30 वर्ष ने बताया कि वह उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और ग्रामीण अंचलों में फेरी लगाकर बर्तन बेचता है। रविवार को वह अपने छोटे भाई ओसामा उम्र 18 वर्ष के साथ सटई की ओर जा रहा था तभी अचानक बाईक के सामने एक गाय आ गई और गाय से टकराकर वे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद पीछे दूसरी बाईक से आ रहे सादाब के अन्य साथियों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।








