Home छतरपुर आपस में टकराई दो मोटरसाईकिल, दो युवक घायल

आपस में टकराई दो मोटरसाईकिल, दो युवक घायल

14
0
Jeevan Ayurveda

गंभीर हालत में एक को किया गया ग्वालियर रेफर
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र में पन्ना रोड पर पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर शाम दो बाइकें आपस में टकराने से दो युवक घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने के कारण ड्यूटी डॉक्टर ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। दूसरी बाइक का चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पथरगुवां निवासी लोकेंद्र सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह यादव उम्र 19 वर्ष अपने साथी राजाराम पुत्र सिबुआ कुशवाहा उम्र 18 वर्ष के साथ बमीठा से अपने गांव की ओर जा रहा था, तभी पन्ना रोड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक दूसरी बाइक ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी। घटना के बाद शाम करीब साढ़े 7 बजे दोनों को बमीठा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों युवकों के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। राजाराम के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here