Home छतरपुर नशा करने के बाद युवक ने लगा ली फांसी, मौत

नशा करने के बाद युवक ने लगा ली फांसी, मौत

13
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम दरगुवां में शनिवार की रात को एक 25 वर्षीय युवक ने पहले गांजे का नशा किया और इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक भगवानदास अहिरवार के चाचा गज्जू लाल ने बताया कि भगवानदास शराब और गांजे का नशा करता था। बीती रात वह नशे की हालत में घर आया था और इसके बाद घर के अंदर जाकर उसने फांसी लगा ली। काफी समय बाद जब परिजनों को इस बात की जानकारी लगी तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया और पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए बड़ामलहरा भेजा गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here