Home छतरपुर शराब पीकर जाते है शिक्षक, ग्रामीणों ने स्कूल में लगाया ताला

शराब पीकर जाते है शिक्षक, ग्रामीणों ने स्कूल में लगाया ताला

Jeevan Ayurveda

तहसीलदार को ज्ञापन देकर की कार्यवाही की मांग

बक्सवाहा। शनिवार को धरमपुरा ग्राम के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंच कर तहसीलदार को ज्ञापर देतें हुए बताया कि उनकें धरमपुरा ग्राम स्थित स्कूल के शिक्षक स्कूल में नियमित नहीं आतें हैं, और आतें भी हैं तो शराब के नसें में आते है जिससे स्कूली बच्चों के साथ साथ ग्रामीण जन भी परेशान है इन पर कार्यवाही की मांग करते हुए ग्रामीणों ने तहसीलदार कों ज्ञापन दिया हैं।बक्सवाहा विकासखंड की धरमपुरा पंचायत कें स्कूल में धरमपुरा सरपंच सहित सैकडों ग्रामीणों ने जाकर ताला डाल दिया और स्कूल के शिक्षकों पर शराब के नसे में स्कूल पहुचने का आरोंप लगाया हैं। धरमपुरा सरपंच गोपाल यादव ने बताया कि उनके गांव धरमपुरा स्थित स्कूल में अनियमितताओं का माहौल है शिक्षक समय पर नही आते है और उन शिक्षकों को शराब के नसे में भी देखा गया हैं। सरपंच गोपाल यादव ने बताया है कि वे इसकी शिकायत वरिष्ठअधिकारियों तक कर चुके है और तहसीलदार बक्सवाहा को भी दूरभाष के माध्यम से अवगत करा चुकें है। शनिवार शाम वें ग्रामीणों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापर सौंपने हुए दोषियों पर उचित कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों ने मौके पर ब्लॉक शिक्षा आधिकारी सत्यम चौरसिया को बुलाया जिन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here