Home छतरपुर आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष पर चेन स्नेचिंग के दौरान आरोपी ने किया...

आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष पर चेन स्नेचिंग के दौरान आरोपी ने किया हमला

16
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज तिगड्डा पर मोमोज खरीद रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष स्वाति राय के ऊपर चेन स्नेचिंग में असफ़ल होने पर आरोपी ने पत्थर से हमला कर लहू लुहान कर दिया जिससे उनके सिर में कई टांके आये है।उक्त घटना के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वाति राय ने बताया कि गुरुवार की शाम 7 बजे गंज तिगड्डा पर मोमोज की दुकान पर बच्चों के लिए मोमोज खरीद रही थी तभी कल्लू यादव आया और उसकी चेन स्नेचिंग के लिए उसके गले मे हाथ डालने लगा तो महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया जिसे छुड़ाकर उसने महिला के सिर में भारी पत्थर मार दिया जिससे वह लहू लुहान हो गयी। आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने 100 डायल को सूचना देते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ामलहरा भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here