Home छतरपुर 05 मई को होगा सामूहिक निकाह सम्मेलन

05 मई को होगा सामूहिक निकाह सम्मेलन

Jeevan Ayurveda

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

छतरपुर । ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी का 16वां सामूहिक निकाह सम्मेलन 05 मई को होने जा रहा है। शहर के नारायणपुरा रोड स्थित महाराजा गार्डन में आयोजित होने जा रहे सम्मेलन में गरीब बेटियों का निकाह कराया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सदर निवास पर बैठक सम्पन्न हुयी।सचिव अनीस खान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी कमेटी द्वारा गरीब बेटियों का निकाह सम्मेलन 05 मई को होने जा रहा है। कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि इस साल सम्मेलन नारायणपुरा रोड स्थित महाराजा गार्डन में आयोजित होगा। सम्मेलन में शामिल होने वाले जोड़ों का पंजीयन भी शुरु हो गया। कमेटी सदस्य खलील भाई द्वारा पंजीयन किए जा रहे है। सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सभी सामान भेंट किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुयी बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में शामिल होने वाले लोग पंजीयन हेतु खलील खान के मोबाइल नम्बर 9617950792 पर संपर्क कर सकते है। बैठक मेें सदर वकील अहमद खान, हाजी जब्बार हुसैन, अनीस खान, डब्बू मंसूरी,खलील अहमद, फारुख अली, मोहम्मद जकी, अब्दुल कलाम, मोहम्मद इरशाद, रईस खान, गफ्फार खान, मो. अकरम राईन, मुट्टन खान, हाजी हयात खान, पीर मोहम्मद, मोहम्मद हमीद, मोहम्मद जावेद, मो. कलीम चौधरी सहित कमेटी से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here