
बच्चे ने घर के चूल्हे में जलाया था पटाखा
छतरपुर। गुरुवार की दोपहर करीब 11 बजे एक मामला सामने आया है। जिसमे 5वीं कक्षा में पढऩे वाले एक बालक के हाथ में सुतरी बम पटाखा फटने से बांय हाथ की पांचों उंगलियां क्षतिग्रस्त हो गईं। परिजनों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन हालात गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार अनिकेत पिता रमेश अहिरवार उम्र 10 साल निवासी कोडऩ भरतोली थाना गुलगंज का रहने वाला है। बुधवार की रात करीब 10 बजे बच्चा घर पर खेल रहा था तभी कहीं से बच्चे को सुतरी बम पटाखा मिल गया जिसे वह खेलते समय जलाने के लिए चूल्हे में रख दिया जिससे पटाखा फट गया। पटाखा फटने से उसकी दादी भी चोटिल हुई हैं साथ ही बच्चे के बांए हाथ की पांचों उंगलियां क्षतिग्रस्त हो गईं। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुरूवार की सुबह डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया।







