Home छतरपुर मंदिरों और तालाबों के घाटों पर चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता अभियान

मंदिरों और तालाबों के घाटों पर चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता अभियान

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर अयोध्या में स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यकम आयोजित हो रहा है। जिसके पूर्व संस्कृति विभाग द्वारा प्रसारित निर्देशों के अनुक्रम में कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में छतरपुर जिले के मंदिरों एवं मंदिरो के आसपास और तालाबों के घाटों व निकायों के वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही जिलें में विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 22 जनवरी को मंदिरों में पवित्र नदियों एवं जलाशयों में दीपदान करते हुये प्रकाश व्यवस्था, ग्राम पंचायत एवं वार्डों में रोशनी एवं हर घर दीप प्रज्जवलन किया जाएगा, साथ ही अलग-अलग स्थानों पर प्रभातफेरी एवं कलश यात्रा का आयोजन एक अभियान के रूप किया जाएगा। जिला प्रशासन छतरपुर द्वारा जिलेवासियों से सम्पूर्ण गतिविधियों में शामिल होने तथा अपने घरों में रोशनी और 22 जनवरी को दीपप्रज्जवलन करने की अपील की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here