
आचार संहिता लागू होते ही पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से सक्रिय होकर जिले की जनता को चुनावी तैयारियों का संदेश भी दे दिया। कलेक्टर के निर्देश पर एसपी अगम कुमार जैन के द्वारा पुलिस और प्रशासन का एक संयुक्त पैदल मार्च निकाला गया जिसमें भारी पुलिस बल और बाहर से आए फोर्स ने सड़क पर कदमताल करते हुए गुण्डे, बदमाशों को चेतावनी का संदेश दिया। इस दौरान प्रशासन की टीमों द्वारा सार्वजनिक दीवारों पर लगाए गए नेताओं के पोस्टर बैनर भी हटाए गए।







