
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने कमर कसी
छतरपुर। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने देश भर में आम चुनावों की तारीखें घोषित कर दी हैं। लोकसभा के ये चुनाव पूरे देश में 7 चरणों के अंतर्गत कराए जाएंगे। छतरपुर जिले में दूसरे चरण के अंतर्गत 26 अप्रैल को मतदान होगा। छतरपुर जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं जो तीन लोकसभा सीटों में आती हैं। जिले में टीकमगढ़ लोकसभा, दमोह लोकसभा और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि को चुनने के लिए मतदान होगा। केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा तीन बजे दिल्ली में प्रेसवार्ता कर आम चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया। इसके दो घंटे के भीतर ही छतरपुर जिला प्रशासन ने भी पत्रकारवार्ता के माध्यम से जिले में होने वाले चुनाव की तैयारियों को पत्रकारों के सामने रख दिया।कलेक्टर संदीप जीआर एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन के द्वारा संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव से जुड़ी सारी जानकारियां दी गईं। अधिकारियों ने जिले में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि हम किसी भी तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे। चुनावों को गलत तरीके से प्रभावित करने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा। आचार संहिता घोषित होते ही कलेक्टर ने जिले के अलग-अलग क्षेत्र के 51 बदमाशों को जिला बदर करने का आदेश भी जारी कर दिया।ये है चुनाव कार्यक्रमनामांकन की तिथि- 28 मार्च से 4 अप्रैल तकनामांकन की समीक्षा- 5 अप्रैलनाम वापसी की तिथि- 8 अप्रैलमतदान की तिथि- 26 अप्रैलमतगणना की तिथि- 04 जून 2024निर्वाचन पूर्ण होने की तिथि- 06 जून 2024छतरपुर जिले पर एक नजरकुल संसदीय क्षेत्र- 3 (टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो)कुल मतदाता- 1427994पुरूष मतदाता- 758994महिला मतदाता- 66900018-19 वर्ष के नए मतदाता- 4350185+ आयु के मतदाता- 8738दिव्यांग मतदाता- 11845कुल मतदान केन्द्र- 1586इन नियमों का पालन करना होगाजिले भर में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। धारा 144 के अधीन विभिन्न प्रतिबंध जारी कर दिए गए हैं। इनमें कोलाहल अधिनियम नियंत्रण 1985, प्रेस मुद्रकों के लिए धारा 127क के तहत आदेश जारी किया गया है। संपत्ति विरूपण की रोकथाम हेतु आदेश जारी कर दिया गया है। शस्त्र अनुज्ञप्ति धारकों के शस्त्र थाने में जमा कराए जाएंगे। पेट्रेाल-डीजल पंपों को स्टॉक रखने के लिए आदेश जारी किया गया है।जिले में इन केन्द्रों पर खास नजर होगीजिले में कुल 1586 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 469 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं जबकि 49 मतदान केन्द्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में आते हैं। इन केन्द्रों पर खास नजर होगी। क्योंकि गुण्डे, बदमाश इन्हीं केन्द्रों पर चुनाव को प्रभावित करते हैं। जिले के सभी संवेदनशील केन्द्रों पर चुनाव के दौरान कैमरे लगाए जाएंगे ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। आचरण संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतें टोल फ्री नंबर 1950 एवं कंट्रोल रूम के नंबर 07682-245376 पर की जा सकेंगी। रूपए की आवाजाही, शराब, हथियार आदि की धरपकड़ के लिए एसएसटी और एफएसटी टीमें बनाई गई हैं जो चिन्हित स्थानों और नाकों पर सक्रिय हो चुकी हैं।









