Home छतरपुर बिजावर विधानसभा में 17.96 करोड़ की दो सिंचाई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

बिजावर विधानसभा में 17.96 करोड़ की दो सिंचाई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

9
0
Jeevan Ayurveda

विधायक के प्रयास से एक और बड़ी उपलब्धि जल्द शुरू होगा कार्य

बिजावर। विधानसभा क्षेत्र को हर सुविधा मुहैया कराने के लिए सतत प्रयास कर रहे बिजावर विधानसभा के चहेते विधायक राजेश शुक्ला बबलू की मेहनत एक बार फिर से रंग लाई है। दरअसल विधायक श्री शुक्ला के प्रयासों से बिजावर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित दो सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है, जिनकी लागत 17 करोड़ 96 लाख 75 हजार रुपए है। संभवत: जल्द ही दोनों परियोजनाओं का कार्य शुरू होगा।मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग मंत्री तुलसीराम सिलावट के कार्यालय द्वारा पत्र जारी कर बताया गया है कि बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने जिन दो सिंचाई परियोजनाओं का प्रस्ताव विभाग के समक्ष रखा था, उसे स्वीकृत करते हुए बजट आवंटित किया गया है। जल्द ही दोनों परियोजनाओं का कार्य शुरू होगा। वहीं विधायक श्री शुक्ला ने बताया कि उन्होंने बिजावर विधानसभा क्षेत्र में दो सिंचाई परियोजनाओं गढ़ा टैंक और भैरा टैंक का प्रस्ताव शासन के समक्ष प्रस्तुत किया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि गढ़ा टैंक सिंचाई परियोजना का कार्य 7 करोड़ 16 लाख 98 हजार की लागत से तथा भैरा टैंक सिंचाई परियोजना का कार्य 10 करोड़ 79 लाख 77 हजार रुपए की लागत से पूर्ण किया जाएगा। उक्त परियोजनाएं पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी और उन्हें सिंचाई कार्य में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। विधायक श्री शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार जताया है। वहीं क्षेत्र की जनता ने विधायक द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप मिली इस सफलता के प्रति अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here