Home छतरपुर निर्मल वाणी से मिल सकती है हर कार्य में सफलता: बीके अवधेश

निर्मल वाणी से मिल सकती है हर कार्य में सफलता: बीके अवधेश

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। इस नए वर्ष में नया संकल्प और कुछ नया करने का उमंग, उत्साह हमें अपने अंदर भरना है। निमित्त भाव, निर्माण भाव और निर्मल वाणी को जब हम जीवन में धारण करेंगे, तब हमारा हर कार्य सफल होगा, यह बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय किशोर सागर में आयोजित नए वर्ष के कार्यक्रम में भोपाल से पधारीं भोपाल जोन की अध्यक्षा राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश बहन ने व्यक्त किये। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई जिसमें सभी भाई बहनों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित व्यापारियों सहित एक्सीलेंस स्कूल प्राचार्य एस के उपाध्याय सहित सभी भाई बहनें एवं विश्वनाथ सेवा केंद्र प्रभारी बीके रमा, बीके रीना, रजनी, जया, संगीता बहन उपस्थित रहीं। इस मौके पर छतरपुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके शैलजा ने सभी को नशा मुक्त रहने की प्रेरणा दी एवं कहा कि यदि हमें कोई परिवर्तन लाना है तो उसकी शुरुआत पहले हमें स्वयं से करनी होगी तभी हम दूसरों को परिवर्तित कर पाएंगे। कार्यक्रम के पश्चात सभी को ईश्वरीय प्रसाद एवं स्लोगन भेंट स्वरूप प्रदान किए गए

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here