Home डेली न्यूज़ एक पेड़ मां के नाम अभियान में कलेक्टर व एसपी ने किया...

एक पेड़ मां के नाम अभियान में कलेक्टर व एसपी ने किया पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

Jeevan Ayurveda


खजुराहो। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को छतरपुर जिले के आदिवासी ग्राम कुंदरपुरा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पौधारोपण कर जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रत्येक नागरिक से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण, स्वच्छ वायु और आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है, ताकि वह विकसित होकर समाज और प्रकृति के लिए उपयोगी वृक्ष बन सके। वहीं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो जिले को हराभरा बनाने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, तहसीलदार धीरज गौतम, होटल एसोसिएशन, कबीर फाउंडेशन, ग्रीन आर्मी एवं विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई। इस दौरान द ललित होटल चंदेला रेडिसन की जीएम विजया दत्ता त्रिपाठी, होटल एसोसिएशन से अविनाश तिवारी, ग्रीन आर्मी के संयोजक एवं  देवेंद्र चतुर्वेदी, कबीर फाउंडेशन से राजेंद्र सिंह सेंगर, मनोज सिंह चंदेल, करण साहू तथा पत्रकार तुलसीदास सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। रामेश्वर आदिवासी, तनसाइ आदिवासी, लाली आदिवासी और पांचियाँ आदिवासी सहित अनेक ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा करने तथा हरियाली बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना भी विकसित करते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here