
छतरपुर। आयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की खुशी और क्षेत्र में कल्याण और सुखहाली की कामना के साथ चंदला विधायक और वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने चंदला से चित्रकूट तक एक पदयात्रा कर डाली। तीन दिन पहले चंदला से प्रारंभ हुई इस पत्रयात्रा का सोमवार को चित्रकूट में समापन हुआ। जहां भगवान कामतानाथ के जयकारे लगाए गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बॉबी राजा सहित अनेक भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।







