Home छतरपुर पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

9
0
Jeevan Ayurveda

चुनाव की तैयारियों के लिए मिला अतिरिक्त बल

छतरपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला पुलिस को एसएसबी की एक अतिरिक्त कंपनी मिल गई है। बाहर से आये इस अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सोमवार को जिला पुलिस ने शहर मुख्यालय पर पैदल मार्च निकालते हुए बदमाशों को संदेश देने की कोशिश की। इस अवसर पर पुलिस फोर्स के जवानों ने छत्रसाल चौक से लेकर बस स्टेण्ड, चौक बाजार का भ्रमण किया। सशस्त्र पुलिस बल की यह टुकड़ी जब सड़क पर उतरी तो कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों को लगा कि आखिर अचानक यह पुलिस बल क्यों घूम रहा है?एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में मतदान केंद्रों की स्थिति को चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हम संवेदन शील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर चुनाव के पहले ही बदमाशों को नियंत्रण में ले रहे हैं। जिले में पर्याप्त पुलिस फोर्स है जिससे आने वाले दिनों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जायेगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here