Home छतरपुर ब्रह्माकुमारीज़ किशोर सागर में किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

ब्रह्माकुमारीज़ किशोर सागर में किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के महिला प्रभाव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण के लिए परमात्मा शिव द्वारा सकारात्मक परिवर्तन थीम के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से रोटरी इनर व्हील अध्यक्ष एवं हम फाउंडेशन उपाध्यक्ष कोमल टिकरिया, अध्यक्ष समर्पण महिला मिलन ज्योति जैन, चेयरपर्सन नीलांजना संभाग पूजा जैन, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना भोजपुरिया, राज्य परिवहन पूर्व डिपो मैनेजर बीरबल सिंगर जी, बीके रेखा बहन, बीके मोनिका बहन बीके मोहिनी बहन, बीके ज्योति, बीके पूनम उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुभारंभ में ब्रह्माकुमारी मोहिनी बहन ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया और बताया कि हम परमात्मा के बताए हुए रास्ते पर चलकर अपने घर को मंदिर जैसा बना सकते हैं मोहिनी बहन ने बताया कि नारी शक्ति में अनंत शक्तियां है बस जरूरत है उन शक्तियों को स्मृति में रख कार्य में लगायें और यदि हम अपने जीवन में दिव्य गुणो को धारण करते हैं एक दूसरों की कमी कमजोरी को ना देख यदि हम विशेषताओं को देखें तो आप खुद भी विशेष बन जाएंगे और आपका घर मंदिर बन जाएगा।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी मोनिका बहन ने कहा कि आज दुनिया में भी कई क्षेत्रों में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है इससे यह सिद्ध होता है कि महिलाएं हर कार्य को बेहतर ढंग से कर सकती हैं बस जरूरत है उन्हें अपने अंदर छुपी शक्तियों को पहचानने की और अपने-अपने मन को परमात्मा से जोडऩे की। साथ ही बीके रेखा बहन ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था का महिला प्रभाग भी सन 1986 से महिलाओं के लिए काम कर रहा है साथी ब्रह्माकुमारी संस्था अपने आप में एक ऐसी अनोखी संस्था है जो भारत से पूरे विश्व में महिलाओं के द्वारा संचालित होती है। इस अवसर पर हम फाऊंडेशन अध्यक्ष कोमल टिकरिया ने कहां की ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा लोगों के जीवन में जो सकारात्मक परिवर्तन लाने का जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे अन्य सभी वक्ताओं ने भी अपनी शुभकामनाएं रखी। तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे सभी बहनों को ईश्वरीय सौगात चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।कुमारी शिवांगी एवं इच्छा ने महिला सशक्तिकरण पर नित्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ईश्वरीय प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी मोहिनी बहन ने किया तत्पश्चात पूनम बहन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here