Home छतरपुर हरपालपुर रेल्वे स्टेशन पर ठेकेदार द्वारा चोरी की जा रही बिजली

हरपालपुर रेल्वे स्टेशन पर ठेकेदार द्वारा चोरी की जा रही बिजली

Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। अमृत भारत योजना के तहत हरपालपुर स्टेशन को नया स्वरूप देकर करीब 5 दिन पहले प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया है लेकिन अब स्टेशन पर ठेकेदार द्वारा विद्युत चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि योजना के तहत स्टेशन पर काम कर रहे ठेकेदार द्वारा विद्युत चोरी करते हुए बैल्डिंग, फैब्रिकेशन स्ट्रक्चर के पाइप की कटिंग और टाइल लगाने का कार्य किया जा रहा है।गौरतलब है कि रेल्वे स्टेशन पर आए दिन अमृत भारत योजना के तहत चल रहे काम का निरीक्षण के लिए रेल मण्डल झाँसी के अधिकारी पहुंच रहे हैं लेकिन अभी तक किसी भी अ?धिकारी ध्यान इस ओर नहीं गया है। ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा रेलवे स्टेशन की आरक्षण टिकिट विंडो के पास से निकले तारों में कटिया डाल कर विद्युत चोरी की जा रही है। शनिवार को विद्युत चोरी के कुछ वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गए। वहीं स्टेशन प्रबंधक ने ठेकेदार और उसके कर्मचारियों को तुरंत काम रोकने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि जिस काम को चोरी की बिजली से पूरा कराया जा रहा है उस कार्य की लागत करीब 11 करोड़ है। टेंडर की शर्तों के मुताबिक ठेकेदार को रेलवे के इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट को यह बताना होता है कि उसे काम के लिए बिजली के कितने लोड की जरूरत है। इसके बाद डिपार्टमेंट पूरा एस्टीमेट तैयार कर ठेकेदार से रकम लेकर उसे विद्युत उपलब्ध करवाता, लेकिन इस कार्य का टेंडर लेने वाले ठेकेदार ने मीटर के लिए अप्लाई ही नहीं किया है और लगातार चोरी की बिजली से काम करवा रहा है।

इनका कहना:-

Ad

आपके माध्यम से मामला के जानकारी मिली है। सम्बंधित अधिकारियों से बात करके जांच कराई जाएगी, विद्युत चोरी करना गलत है।

मनोज कुमार सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी, रेल मण्डल झासी

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here