Home छतरपुर विदेशी कलाकारों ने खजुराहो में शास्त्रीय नृत्य और गायन की दी प्रस्तुति

विदेशी कलाकारों ने खजुराहो में शास्त्रीय नृत्य और गायन की दी प्रस्तुति

Jeevan Ayurveda

खजुराहो। विश्व पर्यटन नगर खजुराहो में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के फैशिलिटी सेंटर के मंच पर बीते दिवस विदेशों से आये कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य तथा गायन पर प्रस्तुतियां दी। इन कलाकारों की प्रस्तुति से ऐंसा लगा कि किसी वास्तविक वस्तु या किसी जीव के आकार को किसी मुद्रा के माध्यम से प्रदर्शित किया जा सकता है,शायद ब्रम्हांड में कई ऐसी रचनाएं हैं जिन्हें मुद्रा के माध्यम से भी व्यक्त करना मुश्किल नहीं है। उक्त मंच पर खजुराहो की गायिका और नृत्यांगना अवंतिका दुबे और फ्रांस से आए निर्देशक जील्स पेटिट के निर्देशन में विदेशी कलाकारों ने याक राम ब्रह्मांडीय नृत्य की प्रस्तुति दी गई। फ्रांस से बयोबृद्ध कलाकार जील्स पेटिट द्वारा हनुमान गीत को फ्रांसीसी भाषा में प्रस्तुत किया गया। उक्त प्रस्तुति के बारे में जील्स पेटिट ने हनुमान गाने से प्रभावित होने के पीछे एक घटना का जब जिल्स पेटिट 1972 में दिल्ली आए थे और दिल्ली में एक गुरूद्वारे के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गुरुद्वारे के पास लोग साष्टांग होकर हनुमान का नाम पुकार रहे हैं, तभी से उनके हृदय में हनुमान शब्द समा गया,उन्होंने बताया कि देश के कई हिस्सों में प्रस्तुति दे चुके हैं। कार्यक्रम में पश्चिमी और भारतीय संगीत के राग भैरव, आशावानी मधुवंती और भोपाली के समागन से बना कोस्मिक क्रिएशन प्रस्तुति में अमेरिका से आए बैरन वालिस,इंग्लैंड से विलियम टूबी,बेल्जियम से जैकी और निक एवं ताल (बल्गेरिया) ने भाग लिया। अवंतिका दुबे ने बुन्देली फ़ाग तथा शिव भक्ति के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी गई। हालांकि कार्यक्रम में दर्शकों की उपस्थिति कम रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here