Home छतरपुर पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भाजपा...

पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भाजपा ने दिया धरना

6
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पश्चिम बंगाल के सन्देशखली में महिलाओं के साथ हुए जघन्य अपराधों और उन पर किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार को शहर के छात्रसाल चौराहे भाजपा एवं भाजपा महिला मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मौजूद भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान छतरपुर विधायक ललिता यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उर्मिला साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम चतुर्वेदी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here