Home छतरपुर मासूम बच्चे के गले में फंसा 5 रुपए का सिक्का

मासूम बच्चे के गले में फंसा 5 रुपए का सिक्का

Jeevan Ayurveda

डॉ. मनोज चौधरी ने बिना ऑपरेशन के निकाला बाहर

छतरपुर। जिला अस्पताल में अक्सर बच्चों के गले में सिक्का फंसने की खबरें सामने आती रहती हैं और बच्चों के गले से बिना ऑपरेशन के सिक्का बाहर निकालने में निपुण जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनोज चौधरी द्वारा इनका इलाज किया जाता है। मंगलवार को एक बार फिर डॉ. चौधरी ने एक बच्चे के गले में फंसे सिक्के को बिना ऑपरेशन के बाहर निकाला है, जिसके लिए बच्चे के परिजनों ने उनका आभार जताते हुए सराहना की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजनगर जनपद के ग्राम नांद निवासी बालक कार्तिक यादव खेलते समय 5 रुपए का सिक्का निगल गया था, जो कि उसके गले की आहार नाल में फंस गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए, जहां डॉ. मनोज चौधरी ने पहले उसका एक्स-रे कराया और इसके बाद ऑपरेशन थिएटर में विशेष तकनीक से बिना ऑपरेशन के बच्चे के गले में फंसे सिक्के को बाहर निकाला। सिक्का निकल जाने के बाद बालक कार्तिक पूरी तरह से स्वस्थ है। वहीं कार्तिक के परिजनों ने डॉ. मनोज चौधरी की सराहना करते हुए उनका आभार जताया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here