Home छतरपुर वुमेन्स पॉवर ग्रुप ने आयोजित किया सखी मिलन कार्यक्रम

वुमेन्स पॉवर ग्रुप ने आयोजित किया सखी मिलन कार्यक्रम

8
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। बीते रोज नगर में वुमेन्स पॉवर ग्रुप द्वारा सखी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर की महिलाओं ने बढ़चढ़कर सहभागिता की। वुमेन्स पॉवर ग्रुप की संचालिका श्रीमती मयंका गौतम ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद सभी महिलाओं को तिलक लगाकर पुष्पवर्षा करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के मनोरंजन हेतु अंताक्षरी, नृत्य और खेल की गतिविधियां हुईं। तदुपरांत श्रीमती गौतम ने ग्रुप की सदस्य श्रीमती कविता अवस्थी की बेटी लवली के द्वारा बनाया गया आकर्षक केक काटकर सभी को खिलाया। श्रीमती गौतम ने बताया कि हमारे ग्रुप का उद्देश्य मातृशक्ति के हुनर को परखकर उन्हें आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका पटैरिया ने किया, उन्होनें महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने और संगठित होने की सलाह दी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here