Home छतरपुर जंगली जानवर से टकराया बाईक सवार

जंगली जानवर से टकराया बाईक सवार

Jeevan Ayurveda

बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम सांदनी के समीप बीती शाम एक 50 वर्षीय व्यक्ति जंगली जानवर से टकराकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोरवा का रहने वाला रमेश रैकवार बीती शाम एक समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम सांदनी गया था। समारोह में शामिल होने के बाद जब रमेश वापिस अपने घर लौट रहा था तभी सांदनी से कुछ दूरी पर उसकी बाईक एक जंगली सियार से टकरा गई। बाईक अनियंत्रित होने के कारण रमेश जमीन पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर रमेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here