Home छतरपुर सहारा पीडि़तों ने एफआईआर दर्ज कराने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

सहारा पीडि़तों ने एफआईआर दर्ज कराने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के सहारा पीडि़तों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले नारेबाजी करते हुए सहारा इंडिया के खिलाफ जमाकर्ताओं की सामूहिक एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा की महिला प्रदेशाध्यक्ष शहनाज जहां ने बताया कि जमाकर्ताओं के तमाम प्रयासों के बावजूद छतरपुर जिले में सहारा इंडिया के खिलाफ छतरपुर जिले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। आज जिले के समस्त जमाकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जमाकर्ताओं की एक सामूहिक एफआईआर सहारा इंडिया के विरुद्ध दर्ज कराए जाने की मांग की है। शहनाज जहां ने कहा कि सहारा इंडिया द्वारा की गई ठगी के कारण आज सैकड़ों जमाकर्ता और निर्दोष परिवार बेहद परेशान हैं। सरकार ने जो पोर्टल लांच किया था, उसे भी सही डाटाबेस नहीं दिया गया, जिस कारण से ऑनलाइन किए जाने वाले आवेदनों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। एसपी ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया है कि जमाकर्ताओं की एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here