Home छतरपुर रेलवे स्टेशन का हुआ पुनर्विकास, पीएम मोदी ने किया वर्चुअली लोकार्पण

रेलवे स्टेशन का हुआ पुनर्विकास, पीएम मोदी ने किया वर्चुअली लोकार्पण

Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशभर के 554 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें मध्यप्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। झाँसी मंडल के 10 स्टेशन एवं 89 आरओबी/आरयूबी के शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। जिसमें उरई, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, दतिया, ललितपुर, महोबा, मुरैना, पुखरायां भिंड एवं हरपालपुर स्टेशन एवं 89 आरओबी/आरयूबी है। इसी श्रृंखला में हरपालपुर स्टेशन में आयोजित स्टेशन पुर्नविकास का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।हरपालपुर रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय केबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भारत सरकार डॉ वीरेंद्र खटीक, विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा, एसडीएम विशा माधवानी, तहसीलदार संदीप तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष अमित अग्रवाल, कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी मंचासीन थे जिन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया।इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे और स्थानीय स्तर पर शिलान्यास किया। उन्होंने रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने स्टेशन पर कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यो के बारे में जनसमुदाय को अवगत कराया, रेल्वे क्रॉसिंग पर अंडरपास, अंत्योदय ट्रेन चलाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी अतिथियों के उद्बोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली से प्रसारित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। जिसे सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने देखा। वहीं कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्षद गण सहित अन्य विभागों के आला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुये।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here