Home छतरपुर नव नियुक्त डीईओ को शासकीय शिक्षक संगठन ने दी शुभकामनाएं

नव नियुक्त डीईओ को शासकीय शिक्षक संगठन ने दी शुभकामनाएं

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मध्य प्रदेश शासकीय शिक्षक संगठन की जिला इकाई के अध्यक्ष अनुराग खरे और संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा की अगुवाई में संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने हाल ही में नियुक्त किए गए जिला शिक्षा अधिकारी अरुण शंकर पांडे का आत्मीय स्वागत किया। संगठन ने नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वह शिक्षकों के हित में कार्य करेंगे। डीईओ श्री पांडे ने संगठन को भरोसा दिलाया कि शिक्षकों के सभी कार्यों को प्रमुखता से करेंगे। उन्होंने यह अपेक्षा की कि सभी शिक्षक नियमित विद्यालय जाकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों के क्लेम, क्रमोन्नति, पदोन्नति एवं अन्य स्वत्वों के संबंध में त्वरित कार्य करेंगे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य साथ ही महिला शाखा की जिला अध्यक्ष विभूति सिरोठिया के साथ अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here